Indira Gandhi Free Smartphone Yojana 2023
Indira Gandhi Free Smartphone Yojana 2023:-राजस्थान सरकार ने महिलाओं के लिए इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना 2023 (Indira Gandhi Smartphone Yojana 2023) की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राजस्थान की 1 करोड़ 35 लाख महिलाओं को फेज वाइज में स्मार्टफोन प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ राजस्थान सरकार की ओर से तीन वर्ष तक फ्री इंटरनेट कनेक्टिविटी भी दिया जा रहा है। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं,
तो पहले आपको चेक करना होगा कि इस योजना के लिए योग्य हैं या नहीं। इसके साथ ई-केवाईसी जरूरी है। इसके बिना फ्री मोबाइल योजना का लाभ नहीं उठाया जा सकता है। दरअलस, ई-केवाईसी के जरिए लाभार्थी का पहचान किया जाता है। फ्री मोबाइल योजना कैंप में जाकर आसानी से ई-केवाईसी करवाया जा सकता है। हालांकि इसके लिए जन आधार कार्ड का होना जरूरी है। आइए, आपको विस्तार से बताते हैं कि राजस्थान फ्री मोबाइल योजना का लाभ कैसे उठाया जा सकता है।
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 किसके लिए है?
Indira Gandhi Free Smart Phone Yojana 2023 का लाभ ये महिलाएं उठा सकती हैंः-
- कक्षा 9वीं से 12वीं तक की सरकारी विद्यालय की छात्रा।
- कॉलेज/ आईटीआई/ पॉलिटेक्निक में पढ़ रही छात्राएं।
- एकलनारी/विधवा पेंशनर महिलाए|
- नरेगा में 100 दिन का रोजगार २०२२-२३ मे पूरा करने वाली महिला मुखिया।
- इंदिरा गाँधी रोजगार गारंटी योजना में 50 दिन का रोजगार प्राप्त महिला।
- लाभार्थी का राजस्थान का नागरिक होना अनिवार्य है।
इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना का उद्देश्य
इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना [Indira Gandhi Free Smart Phone Yojana] का उद्देश्य राजस्थान की महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत राजस्थान सरकार राज्य की 1 करोड़ 35 लाख महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन प्रदान करेगी। इन स्मार्टफोन में 3 साल के लिए मुफ्त इंटरनेट, कॉलिंग और मैसेज की सुविधा भी दी जाएगी।
इस योजना के निम्नलिखित उद्देश्य हैं:
- महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना और उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने में मदद करना।
- महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने में मदद करना।
- महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना।
इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना 2023 के लाभ
- इस योजना के तहत योग्य महिलाओं को मुफ्त में स्मार्टफोन दिए जाएंगे, जिनमें 3 साल तक हर महीने 5gb डाटा की सुविधा, लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा और असीमित मोबाइल सिम की सुविधा दी जाएगी।
- Indira Gandhi Free Smart Phone Yojana का लाभ लेने के लिए योग्य महिलाओं को किसी भी तरह का कोई रजिस्ट्रेशन करने या करवाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार द्वारा खुद ही इस लिस्ट योग्य लाभार्थी महिलाओं का नाम जोड़ जाएगा।
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्मार्टफोन देकर उन तक सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।
- मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के अंतर्गत राजस्थान सरकार द्वारा 1 करोड़ 35 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया और जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को स्मार्टफोन दिया जाएगा। ।
- मोबाइल में राज्य सरकार की विभिन्न फ्लेगशिप योजनाओं के एप इनबिल्ट होंगे।
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्ट फोन योजना 2023 के लिए पात्रता

- इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना [Indira Gandhi Free Smart Phone Yojana] का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- इस योजना के लिए केवल राज्य की महिलाएं एवं छात्राएं ही पात्र होगी।
- चिरंजीवी परिवार की महिलाओं मुखिया इस योजना के लिए पात्र होगी।
- कक्षा 9वीं से 12वीं और कॉलेज व उच्च शिक्षा स्तर की कक्षाओं में पढ़ने वाली बालिकाएं भी स्मार्टफोन का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र होगी।
- विधवा/एकल नारी पेंशन प्राप्त कर रही महिलाएं, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण और शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत 100 कार्य दिवस पूरे करने वाली परिवार की महिला मुखिया भी इस योजना में शामिल होगी।
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना 2023 के तहत आवेदन करने के लिए निम्नलिखित शर्तें हैं:
- आवेदक महिला राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
- आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक महिला की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
- आवेदक महिला का नाम चिरंजीवी परिवार की सूची में होना चाहिए।
- आवेदक महिला का जन आधार कार्ड बना हुआ होना चाहिए।
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्ट फोन योजना 2023:-फोन कब मिलेगा?
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 के तहत फोन का वितरण 10 अगस्त, 2023 से शुरू हो गया है। पहले चरण में 40 लाख महिलाओं को फोन दिए जाएंगे। बाकी 95 लाख महिलाओं को फोन का वितरण धीरे-धीरे किया जाएगा।
आप अपनी ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में जाकर अपना स्मार्टफोन प्राप्त कर सकती हैं। शिविरों की तारीख और समय की जानकारी आप राजस्थान सरकार की वेबसाइट https://igsy.rajasthan.gov.in/home/dptHome पर देख सकती हैं।
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्ट फोन योजना २०२३: एक नजर
योजना का नाम | इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना 2023 |
राज्य | राजस्थान |
लाभार्थी | राजस्थान की महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को स्मार्टफोन प्रदान करना |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
मोबाइल का वितरण | 1.35 करोड़ मोबाइल वितरण किया जाएगा |
मोबाइल वितरण की शुरुआत | 10 अगस्त, 2023 |
राजस्थान संपर्क नंबर | 181 |
Camp Control Room No. | 0141-2927393, 2927398, 2927399 |
वेबसाइट | https://igsy.rajasthan.gov.in/home/dptHome |
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना २०२३ :-अवश्यक दस्तावेज
- जनाधार कार्ड
- जनाधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड / फार्म-60
- स्कूली छात्राओं के लिए आईडी कार्ड
- कॉलेज छात्राओं के लिए एनरोलमेंट कार्ड
- विधवा/एकलनारी पेंशनर का पीपीओ नंबर
- पासपोर्ट साइज फोट
- जॉब कार्ड
- एसएसओ आईडी
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना 2023 के तहत आवेदन कैसे करें?
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना 2023 के तहत आवेदन करने के लिए आपको किसी भी तरह से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। इस योजना के तहत लाभार्थियों की सूची जन आधार पोर्टल पर उपलब्ध है। यदि आपका नाम सूची में है, तो आपको अपना स्मार्टफोन प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
- अपने ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में जाएं।
- अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज लेकर जाएं:
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- फोटो
- शिविर में मौजूद अधिकारियों को बताएं कि आप इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना का लाभ उठाना चाहती हैं।
- आधिकारिक आपको अपना स्मार्टफोन प्रदान करेंगे।
नोट-यदि आपका नाम सूची में नहीं है, तो आप राजस्थान सरकार के टोल-फ्री नंबर 181 पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्ट फोन योजना 2023 से लाभान्वित परिवार

विधवा/ एकलनारी (पेंशनर) | 1282691 |
नरेगा (100 दिन 2022-23) | 143269 |
इंदिरा गांधी शहरी रोजगार (50 दिन 2022-23) | 56073 |
छात्रा (महाविद्यालय-कला, वाणिज्य, विज्ञान) | 129532 |
छात्रा (महाविद्यालय-संस्कृत) | 2288 |
छात्रा (महाविद्यालय-पॉलिटेक्निक) | 886 |
छात्रा (महाविद्यालय-ITI) | 2275 |
9-12 कक्षा छात्रा (सरकारी विद्यालय) | 671924 |
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना 2023 – FAQs
इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना २०२३ क्या है?
राजस्थान सरकार की इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत, राज्य की 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन प्रदान किए जाएंगे। इन स्मार्टफोन में 3 साल के लिए मुफ्त इंटरनेट, कॉलिंग और मैसेज की सुविधा भी दी जाएगी। योजना का उद्देश्य राजस्थान की महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है।
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना को किस राज्य में शुरू किया गया है?
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्ट फोन योजना राजस्थान राज्य में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा शुरू किया गया है।
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना 2023 को कब लांच किया जाएगा?
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना को 10 अगस्त 2023 को लांच किया जाएगा।
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना २०२३ के तहत किसे लाभ मिलेगा?
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना के तहत चिरंजीवी परिवार की महिलाओं सहित कक्षा 9वीं से 12वीं और कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को फ्री स्मार्टफोन का लाभ मिलेगा।
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना २०२३ का उद्देश्य क्या है?
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिला एवं बेटियों को सशक्त एवं डिजिटल साक्षर करना है। ताकि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ और बैंकिंग कार्य महिलाएं खुद कर सके।
राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना के तहत कितने स्मार्टफोन दिए जाएंगे?
राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना के तहत 1 करोड़ 30 लाख से अधिक महिला और बेटियों को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। पहले चरण मे ४० लाख स्मार्ट फोन वितरित किये जा चुके है|
यह भी पढ़ें:-