Pradhan Mantri Ayushman Bharat Yojana आयुष्मान भारत योजना 2023:- भारत सरकार और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू की जिसके तहत आवेदकों को आयुष्मान भारत कार्ड 2023 जारी किया जाता है ताकि वे सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त इलाज का दावा कर सकें। करोड़ों भारतीय आयुष्मान भारत कार्ड 2023 का लाभ उठा रहे हैं और मुफ्त इलाज करा रहे हैं। सरकार द्वारा देश के आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं।
जिससे कि देश का कोई भी नागरिक अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उपचार से वंचित ना रहे। 25 सितंबर,2018 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया गया था। इस योजना के माध्यम से देश के नागरिकों को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाया जाता है।
यदि आप भी अपना ABHA कार्ड प्राप्त करना चाहते हैं तो आप सही पृष्ठ पर हैं क्योंकि आप आयुष्मान भारत कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं 2023 ऑनलाइन आवेदन करें @ pmjay.gov.in और फिर अपना स्वास्थ्य कार्ड प्राप्त करें।

Pradhan Mantri Ayushman Bharat Yojana 2023
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और निम्न-आय वाले परिवारों को सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इस योजना के तहत, पात्र लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा और अस्पतालीय सेवाएं प्रदान की जाती हैं।
यह योजना देशभर में लागू है और इसका लाभ लाखों लोगों तक पहुंच रहा है। इस योजना के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा उपलव्ध कराया जाता है। योजना के सभी लाभार्थियों को ABY Listed hospital के माध्यम से 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया जाएगा।
यह योजना देश के नागरिको के स्वास्थ्य में सुधार लाने में कारगर साबित होगी। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत देश के 45 करोड़ से अधिक नागरिकों को cover किया जाएगा।
आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों द्वारा online तथा offline दोनों माध्यमों से आवेदन किया जा सकता है। इस योजना के संचालन से अब देश का कोई भी नागरिक आर्थिक तंगी होने के कारण अपना उपचार कराने से वंचित नहीं रहेगा। इसके अलावा इस योजना के संचालन से देश के नागरिकों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
आयुष्मान भारत योजना 2023: एक नजर
Yojana Name | Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana 2023 |
Supervised By | Ministry of Health & Family Welfare |
Launched by | Mr. Narendra Modi (PM) |
ABHA Card 2023 Eligibility | Lower Income Group, EWS Category, SC/ST Category, Beggars, Daily Wage Workers and others |
Benefit of Ayushman Card 2023 | Cashless Treatment Up To Rs 5,00,000/- |
Type of Treatment Covered | All Major Diseases and Treatments |
Hospitals Empanelled | All Government & Private Hospitals |
ABHA Card 2023 Registration | Open Now |
Documents Required | Income Certificate, SC/ST Certificate, Domicile, Aadhar Card & Others |
Ayushman Bharat Card 2023 Apply Online | Instructions Below |
Download ABHA Card 2023 | By Aadhar Card Number |
Ayushman Bharat list 2023 | Check Online |
Beneficiary | Citizen of India |
Official Website | pmjay.gov.in |
आयुष्मान भारत योजना 2023 का उद्देश्य
आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य भारत के गरीब और निम्न-मध्यम वर्ग के लोगों को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। इस योजना के तहत, लाखों लोगों को गंभीर बीमारियों का इलाज मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है।
हमारे देश के गरीब परिवारों में किसी को बड़ी बीमारी होने पर आर्थिक तंगी होने के कारण अस्पतालों में इलाज नहीं कर पाते तथा इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ होते है उन लोगो को इस योजना के ज़रिये 5 लाख तक के स्वास्थ्य बीमा की सहायता प्रदान करना जिससे उन्हें अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिल सके तथा गरीब परिवारों की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओ को दूर करना और बीमारी के चलते मृत्यु दर को कम करना | Ayushman Bharat Yojana के ज़रिये देश के आर्थिक रूप से कमज़ोर गरीब परिवारों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करके आर्थिक सहायता प्रदान करना है |
ABY २०२३ के निम्न उद्देश्य है:
- गरीब और कमजोर परिवारों को स्वास्थ्य देखभाल के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना
- गरीब और कमजोर परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच प्रदान करना
- स्वास्थ्य देखभाल के लिए खर्च को कम करना
- स्वास्थ्य परिणामों में सुधार करना
आयुष्मान भारत योजना 2023 के फायदे
- चिकित्सीय परीक्षण, उपचार और परामर्श
- पूर्व-अस्पताल में भर्ती होना
- दवा और चिकित्सा उपभोग्य वस्तुएं
- गैर-गहन और गहन देखभाल सेवाएँ
- नैदानिक और प्रयोगशाला जांच
- चिकित्सा प्रत्यारोपण सेवाएँ (जहाँ आवश्यक हो)
- आवास लाभ
- भोजन सेवाएँ
- उपचार के दौरान उत्पन्न होने वाली जटिलताएँ
- अस्पताल में भर्ती होने के बाद 15 दिनों तक अनुवर्ती देखभाल
आयुष्मान भारत योजना 2023 के अंतर्गत आने वाले रोग
- दिल की बीमारियां
- कैंसर
- शुगर (मधुमेह)
- दिमागी रोग
- श्वास नली की बीमारियां
- गुर्दे की बीमारियां
- नवजात शिशु की बीमारियां
- जनन-संबंधी समस्याएं
- अस्थमा
- पोलियो
- मलेरिया
- टीबी
- हेपेटाइटिस
- डेंगू
- जैक्सी एन्सेफलाइटिस
- मानसिक बीमारियां
Ayushman Bharat Yojana के अन्तर्गत न आने वाले रोग
- अंग प्रत्यारोपण
- कॉस्मेटिक संबंधित प्रक्रिया
- ड्रग रिहैबिलिटेशन
- फर्टिलिटी संबंधित प्रक्रिया
- व्यक्तिगत निदान
- ओपीडी
आयुष्मान भारत योजना 2023 के अंतर्गत लाभ
- गरीब परिवारों को 5 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य कवर प्रदान किया जा रहा है |
- PMJAY योजना के अंतर्गत 10 करोड़ से भी अधिक परिवारों को लाभान्वित किया जायेगा |
- 2011 की जनगणना सूची में शामिल परिवारो PMJAY Yojana में शामिल किया जा रहा है|
- इस योजना अंतर्गत दवाई की लागत ,चिकित्सा , सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी तथा 1350 बीमारियों का इलाज कराया जायेगा |
- आयुष्मान भारत योजना को हम जन आरोग्य योजना के नाम से भी जानते हैं।
- स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा संचालित ।
- स्वास्थ्य सुरक्षा: इस योजना के तहत गरीब और वंचित व्यक्तियों को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होती हैं।
- विशेषज्ञ उपचार: योजना के तहत विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं भी प्रदान की जाती हैं, जिससे गरीब परिवारों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाएं मिलती हैं।
- आर्थिक सहायता: इस योजना के अंतर्गत इलाज का खर्च भारत सरकार द्वारा उठाया जाता हैं, जिससे गरीब परिवारों की आर्थिक बोझ कम होता है।
- बीमा सुरक्षा: इस योजना के तहत प्रदान की जाने वाली चिकित्सा सुविधाएं और उपचारों के लिए बीमा कवरेज उपलब्ध होती है।
- निशुल्क जांच और उपचार: योजना के अंतर्गत कई जांच और उपचार निःशुल्क प्रदान किए जाते हैं, जो गरीब व्यक्तियों को अच्छी चिकित्सा सेवाएं प्राप्त करने में मदद करते हैं।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का कार्यान्वयन
यह भारत देश के लोगो के लिए पीएम हेल्थ इंशोरेंस योजना है सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना 2011 के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रो के 8 .03 करोड़ परिवार और शहरी क्षेत्रो के 2 .33 करोड़ परिवारों को इस योजना के अंतर्गत शामिल किया जायेगा | प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 3 .07 करोड़ लाभाथियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड जारी किया गया है |
गोल्डन कार्ड के ज़रिये लाभार्थी निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज करा सकते है| इस योजना के तहत लाभार्थी पात्रता की जांच कर सकते है पात्रता की जांच करने की प्रकिया नीचे दी गयी है|जिससे लाभार्थी सरलता से पात्रता की जांच कर सकते है | Pradhan Mantri Ayushman Bharat Scheme का लाभ उठाने के लिए जल्द से जल्द आवेदन करना होगा|
आयुष्मान भारत योजना २०२३ के कुछ महत्वपूर्ण आँकड़े
लाभार्थियों की संख्या | 35.3 करोड़ लाभार्थियों का पंजीकरण |
दावों की संख्या | 25.5 करोड़ दावे स्वीकृत |
भुगतान की गई राशि | ₹34,000 करोड़ से अधिक |
E-card Issued | 3.44 करोड़ |
हॉस्पिटल ऐडमिशंस | 21.9 करोड़ |
हॉस्पिटल्स एंपेनल्ड | 2.546 |
आयुष्मान भारत योजना 2023: आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- परिवार पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
आयुष्मान भारत योजना 2023 पात्रता की जांच कैसे करे ?
PMABY योजना के अंतर्गत लाभार्ती अपनी पात्रता की जांच इस प्रकार कर सकते है |
- सर्वप्रथम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की ऑफिसियल वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाये |
- इसके पश्चात् आधिकारिक वेबसाइट के Home Page पर “AM I Eligible” का विकल्प दिखाई देगा इस विकल्प पर क्लिक कर दीजिये |
- इसके बाद योग्य अनुभाग के तहत लॉगिन के लिए अपने मोबाइल नंबर को OTP के साथ सत्यापित करे |

- लॉगिन करने के पश्चात् प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में अपने परिवार की पात्रता की जांच करे इसके बाद दो विकल्प दिखाई देंगे पहले विकल्प में अपने राज्य चुने|
- इसके पश्चात् फिर दूसरे विकल्प में तीन श्रेणियाँ मिलेंगी – 1.)नाम से 2.)अपने राशन कार्ड से 3.)मोबाइल नंबर से खोजे- दी गयी श्रेणियों में से एक को चुन सकते है| इसके बाद Submit के बटन पर क्लिक कर दीजिये|



- दूसरे तरीके में अगर आप जन सेवा केंद्र (CSC)के माधयम से अपने परिवार की पात्रता की जांच करना चाहते है तो आपको जनसेवा केंद्र में जाना होगा और अपने सभी मूल दस्तावेज़ को एजेंट के पास जमा कर दीजिये इसके बाद एजेंट आपके दस्तावेज़ के ज़रिये आपकी पात्रता की जांच अपने जन सेवा केंद्र (CSC) से लॉगिन करेंगे |
आयुष्मान भारत योजना 2023 में रजिस्ट्रेशन/आवेदन कैसे करे ?
जो लाभार्थी PMABY योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करना चाहते है वे निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते है |
- सर्वप्रथम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत आवेदन करने के लिए जन सेवा केंद्र (CSC) में जाये और अपने सभी मूल दस्तावेज़ की छाया प्रति को जमा कर दे |
- इसके पश्चात् जनसेवा केंद्र (CSC) के एजेंट द्वारा सभी दस्तावेज़ों का सत्यापन करके योजना के तहत पंजीकरण सुनिश्चित करेंगे तथा आपको पंजीकरण प्रदान करेंगे |
- इसके पश्चात् 10 से 15 दिन के बाद आपको जन सेवा केंद्र के द्वारा आयुष्मान भारत का गोल्डन कार्ड प्रदान किया जायेगा | इसके बाद आपका पंजीकरण सफल हो जायेगा |
आप निम्नलिखित तरीकों से भी आवेदन कर सकते हैं:
- अपने निकटतम आयुष्मान मित्र से संपर्क करें।
- अपने निकटतम CHC/सूचीबद्ध अस्पताल में जाएं।
- आधार नंबर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन ऑफिसियल वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर कर सकते हैं |
आयुष्मान भारत योजना 2023 ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको Google Play Store पर जाना होगा।
- अब आपको सर्च बॉक्स में आयुष्मान भारत भरकर एंटर करना होगा।
- अब आपके सामने एक सूची खुलकर आएगी सूची में से आपको सबसे ऊपर वाले ऐप पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करेंगे आयुष्मान भारत ऐप आपके मोबाइल फोन में डाउनलोड हो जाएगा।

Ayushman Bharat Yojana: अधिकारियों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको मैन्युबार के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको who’s who के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आप अधिकारियों से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
हेल्थ बेनिफिट पैकेज देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको नेशनल हेल्थ अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- इसके पश्चात आपको मेनू के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको हेल्थ बेनिफिट पैकेज के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Ayushman Bharat Yojana: फीडबैक देने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको Ayushman Bharat Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको मेनू के टैब पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको फीडबैक के लिंक पर क्लिक करना होगा।
Ayushman Bharat Yojana: Helpline Number
- Toll-Free Call Center Number- 14555/1800111565
- Address: – 3rd, 7th & 9th Floor, Tower-l, Jeevan Bharati Building, Connaught Place, New Delhi – 110001
यह भी पढ़ें:-